Tuesday, February 19, 2019

सूरत के व्यापारी ने साड़ी पर मोदी के साथ सैनिक और फाइटर प्लेन प्रिंट करवाए

सूरत. डायमंट सिटी के मिलेनियम मार्केट के कपड़ा व्यापारी कैलाश तोडी, विवेक तोडी और कमल कुमार तोडी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए खास साड़ियां प्रिंट करवाई हैं। जिसमें हाथ में बंदूक लिए हुए सैनिक, फाइटर प्लेन और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी है।

साड़ी की कीमत 580 से 700 रुपए
शिफॉन और वेटलेस मैटेरियल पर आकर्षक डिजिटल प्रिंट की इन साड़ियों की बाहर के व्यापारी भी डिमांड कर रहे हैं। अभी चार अलग-अलग डिजाइन कॉम्बिनेशन में 1600 साड़ियां प्रिंट हुई हैं, जिसकी पहले ही दिन से भारी डिमांड है। सोमवार को दुकान पर आए राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र के कपड़ा व्यापारियों ने इनकी बुकिंग की।

इन खास साड़ियों की कीमत 580 से 700 रुपए तकत है। व्यापारियों का कहना है कि इन्हें पहनकर देश की महिलाओं को गर्व महसूस होगा। दुश्मन को देश की ताकत दिखाने के लिए उनके दिमाग में यह विचार आया।

व्यापारी कैलाश तोडी का कहना है कि हमारे पास भी पाकिस्तान और आतंकवादियों को मार गिराने की क्षमता है। इस साड़ी के जरिए मैंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

व्यापारी अरुण पाटोदिया ने कहा कि वो मिलेनियम मार्केट में साड़ी खरीदने आए थे। कैलाश की दुकान पर पहुंचे तो सैनिक, फाइटर प्लेन और मोदी की तस्वीर वाली साड़ी देखी। प्रिंट और इसमें इस्तेमाल मैटेरियल देखकर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने दूसरे राज्यों के अपने ग्राहकों को इस साड़ी की तस्वीर भेज दी है। वहां से भी इसके आर्डर मिल रहे हैं।

दुल्हन के भाई ने कहा- देखा नहीं गया तो घर चला आया

दुल्हन रेखा के मामा के बेटे बापूलाल ने बताया, ‘‘मैं भी बहन रेखा की बिंदोली में शामिल था। हम रेखा को घोड़ी पर बैठाकर नाचते-गाते रामदेवजी के मंदिर जा रहे थे। हम मंदिर से करीब 500 मीटर दूर ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। पीछे देखा तो लाशें बिखरी पड़ी थीं। कुछ लोग आखिरी सांसें गिन रहे थे। यह देखकर मैं तो बुरी तरह डर गया। भागकर अपने दो बच्चाें और भाई के पास गया और उनके साथ घर चला गया।’’

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दिन वह वाराणसी से हलदिया के बीच जलमार्ग शुरू करने के लिए बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं जहाज रानी मंत्री नीतिन गडकरी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। हरहुआ तिराहे पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल को जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी-हलदिया के बीच भारी मालवाहक पोतों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसको पूरी तरह से पर्यावरण फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी लागत 5369.18 करोड़ रुपए है। इसका 50 फीसदी हिस्सा भारत सरकार ने दिया है, जबकि बाकी का 50 फीसदी विश्व बैंक ने दिया है। इसका निमार्ण 33 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। वाराणसी से हलदिया के बीच इस तरह के तीन टर्मिनल होंगे। दूसरा साहेबगंज और तीसरा हलदिया में होगा।

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी वाराणसी से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए निकलने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों को भी देश को समर्पित करेंगे। इनकी लम्बाई 34 किलोमीटर होगी जबिक इसे बनाने में 1571.95 करोड़ रुपए की लागत आई है।

No comments:

Post a Comment