Monday, November 19, 2018

ये पांच दिलाएंगी भारत को वर्ल्ड टी-20 ताज

पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, पूर्व उप विजेता न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत

ये है वेस्ट इंडीज़ में चल रहे महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय महिला टीम से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी.

बीते शनिवार को भारत ने पूल बी के अपने चौथे और आखिरी मुक़ाबले में साल 2012, 2014 और 2016 की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 48 रन से करारी मात दी. इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में भी जगह बना ली. भारतीय टीम अपने पूल में पहले नंबर पर रही.

आपको ये भी रोचक लगेगा
भारत को लेकर किस रेस में हैं सऊदी अरब और ईरान
मोदी को अवतार मानने वाले 'विवादित' आहूजा की टीस
असली 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' जिनसे डरते थे अंग्रेज़
क्या बिटक्वाइन का जादू ख़त्म हो रहा है?
आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट पहली बार साल 2009 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया. तब भी भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची. लेकिन इसके बाद साल 2012, 2014 और 2016 में वह ग्रुप दौर से आगे नही बढ़ सकी.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराने से पहले न्यूज़ीलैंड को 34 रन से, पाकिस्तान को सात विकेट से और आयरलैंड को 52 रन से मात दी.

अब भारत के अब तक के सफर की कामयाबी में अपने खेल से छाने वाली खिलाड़ियों की बात.

ये टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का पहला शतक था. बाद में उन्होंने राज़ खोला कि उनकी कमर में दर्द था जिसकी वजह से उन्होंने एक-एक रन लेने की जगह गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजकर आराम से रन बनाने की रणनीति बनाई.

खैर जो भी हो उनका प्लान कामयाब रहा. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ भी 43 रन बनाकर टीम को संभाला. वो अब तक टूर्नामेंट में 12 छक्के जड़ चुकी हैं जो एक रिकॉर्ड है.

ICC महिला विश्व टी-20 क्रिकेट: भारत ने तीन बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दिया झटका

आईसीसी महिला विश्व टी-20: सेमीफाइनल में शान से पहुंची भारतीय टीम

दरअसल कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के ख़िलाफ हुए मुक़ाबले में टीम के अहम खिलाडियों और कोच से बात करने के बाद यह निर्णय लिया कि मिताली राज स्पिन को अच्छा खेलती है इसलिए उन्हे मध्यम क्रम के स्थान पर सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाए.

मिताली राज ने भी इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए 56 रनों की पारी खेली. भारत के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य था जो उसने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया. इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हरमनप्रीत कौर का अनुमान कितना सही था.

इसके बाद मिताली राज ने आयरलैंड के ख़िलाफ भी 51 रन बनाए. लगातार दो अर्धशतक जमाने के बाद उन्होंने अपने आलोचकों को भी जवाब दे दिया जो उन्हे केवल टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट की बल्लेबाज़ मानते थे.

Friday, November 16, 2018

SC का आदेश- आलोक वर्मा को मिलेगी CVC रिपोर्ट, अस्थाना को झटका

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी में चल रही अंदरूनी लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई शुरू हुई जिसमें कोर्ट ने सीवीसी रिपोर्ट की कॉपी सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को देने का आदेश दिया, जिस पर उन्हें सोमवार तक जवाब देना होगा. अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी.

शुक्रवार को इस मामले में आगे की सुनवाई शुरू हुई तो केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के बाद जस्टिस पटनायक ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सीवीसी ने दस्तावेज के साथ पूर्ण रिपोर्ट सौंपी है. हालांकि रिपोर्ट के मामले में कुछ मुद्दे बेहद पेंचिदा हैं. कुछ और आरोपों के जांच की जरुरत है.

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी तो हम आलोक वर्मा के वकील को रिपोर्ट की सीलबंद कॉपी देंगे. आपको सीलबंद लिफाफे में जवाब देना होगा. हालांकि कोर्ट ने राकेश अस्थाना को रिपोर्ट की कॉपी नहीं देने का आदेश दिया. कोर्ट ने 20 नवंबर तक के लिए अगली सुनवाई टाल दी.

कोर्ट ने कहा कि अंतरिम निदेशक के रूप में नागेश्वर राव ने किसी तरह का कोई गलत फैसला नहीं लिया. इस बारे में अगली सुनवाई में विचार किया जाएगा. एनजीओ नागेश्वर राव के फैसलों पर कोई सबूत नहीं दे पाया. कोर्ट ने कहा कि एक्टिंग डायरेक्टर के फैसलों पर अगर कोई और सामग्री हो तो वो भी दें.

AG और SG को मिलेगी रिपोर्ट

मुख्य न्यायाधीश से सीवीसी के वकील तुषार मेहता ने कहा कि सीवीसी की रिपोर्ट उन्हें भी मुहैया कराई जाए क्योंकि वो रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सीलबंद दी गई है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीवीसी रिपोर्ट की कॉपी अटार्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को भी दी जाए.

सीबीआई के डीएसपी एके बस्सी की याचिका पर भी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि यह वही बस्सी है जिनका ट्रांसफर अंडमान किया गया है. अच्छी जगह है. राजीव धवन एके बस्सी की ओर से दलील दे रहे थे. बस्सी ने राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच की थी, जिनका बाद में अंतरिम सीबीआई निदेशक नागेश्वर राव ने पोर्ट ब्लेयर ट्रांसफर कर दिया था. उन्होंने ट्रांसफर के खिलाफ याचिका डाल रखी है.

कोर्ट ने कहा कि हम अगली सुनवाई में आपके अनुरोध को देखेंगे. पहले हम पूरा मामला जान जाएं तब हम इसे देखेंगे.

इससे पहले 12 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी. CVC ने कुल 2 रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी.

सीवीसी की ओर से कोर्ट में जो दो रिपोर्ट सौंपी गई है, उनमें मामले की जांच रिपोर्ट और नागेश्वर (अंतरिम डायरेक्टर) द्वारा लिए गए फैसलों की लिस्ट है. छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के समक्ष पेशी हो चुकी है.
सीवीसी ने आलोक वर्मा मामले में जो भी जांच की है, उसको लेकर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी है. सीबीआई की इस जांच कमेटी की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके पटनायक ने की थी.

Sunday, November 11, 2018

'मोदी बड़े नेता, पर 2014 जैसी हवा बनाना मुश्किल'

जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है, "नरेंद्र मोदी बेशक एक बड़े नेता हैं. लेकिन साल 2014 जैसी हवा दोबारा बनाना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा."

प्रशांत किशोर ने शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस अख़बार के एक इवेंट में ये बात कही.

प्रशांत किशोर ने कहा, "हो सकता है कि बिहार इस बार उत्तर प्रदेश की तुलना में कुछ अलग ढंग से मतदान करे. साल 2014 के मुकाबले इस बार यूपी-बिहार और गुजरात-राजस्थान में मतदान अलग तरह से हो सकता है."

प्रशांत किशोर ने माना कि बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव अब भी एक बड़ा फ़ैक्टर हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को राम मंदिर मामले का फ़ैसला जल्द से जल्द करना चाहिए.

शिवसेना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुछ जगहों के नाम बदले हैं और अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने की घोषणा की है. ये सब आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा का 'लॉलीपॉप' है.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में इस बारे में विस्तार से लिखा है.

पार्टी ने लिखा है, ''योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनायी जाएगी. लेकिन सैकड़ों शहीद कारसेवकों की माँग राम मंदिर की थी न कि उनकी मूर्ति बनवाने की.''

शिवसेना ने कहा है कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए अयोध्या कार्ड खेल रही है क्योंकि वो सभी मोर्चों पर विफल रही है.

राजन बोले- 'नोटबंदी और जीएसटी, दो बड़े झटके'
रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी और जीएसटी, दोनों को भारत की आर्थिक वृद्धि की राह में आने वाली ऐसी बड़ी अड़चन बताया है जिन्होंने पिछले साल भारत की वृद्धि की रफ़्तार को प्रभावित किया.

राजन ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि 7 प्रतिशत की मौजूदा वृद्धि दर देश की ज़रूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है.

राजन ने वैश्विक वृद्धि के प्रति भारत के संवेदनशील होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि भारत अब काफ़ी खुली अर्थव्यवस्था है. यदि विश्व वृद्धि करता है तो भारत भी वृद्धि करता है.

उन्होंने कहा, ''साल 2017 में ये हुआ कि विश्व की वृद्धि के गति पकड़ने के बाद भी भारत की रफ़्तार सुस्त पड़ी. इससे पता चलता है कि इन झटकों (नोटबंदी और जीएसटी) ने वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को गहरे झटके दिये. इन झटकों के कारण भारत को ठिठकना पड़ा.

भारत-वेस्ट इंडीज़ का आख़िरी टी-20 मुक़ाबला
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच रविवार को तीसरा और आख़िरी ट्वंटी-20 मैच खेला जाएगा.

ये मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नज़र इस मैच में जीत के साथ क्लीन स्वीप करने पर टिकी होगी.

टी-20 सिरीज़ के पहले दो मैच भारत अपने नाम कर चुका है. वहीं वनडे सिरीज़ में भारत को अच्छी टक्कर देने के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम टी-20 में पूरी तरह से नाकाम रही है.

चेपक स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर स्पिन को मदद मिलती है, लेकिन ओंस पड़ने से हालात बदल सकते हैं.